संवादाता दिलीप बिरला
सनावद। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा का जिला स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन का गरिमामय आयोजन सोमवार को किया गया।
सम्मेलन में खरगोन जिले के भाजपा संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की।प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता,डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर माल्यार्पण किया। भाजपा जिला महामंत्री विवेक भटोरे ने राष्ट्रगीत का गायन किया। वर्ग गीत अमिता मंत्री ने प्रस्तुत किया। विधायक सचिन बिरला ने स्वागत भाषण दिया और कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित आदर्श आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्र डॉ.मुखर्जी के बलिदान को सदैव याद रखेगा।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषणसिंह चौहान ने कहा कि डॉ.मुखर्जी के प्रयासों से ही कश्मीर और पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा बने। डॉ.मुखर्जी ने मुस्लिम लीग के भारत विरोधी मंसूबों को विफल किया। उनका संपूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता को समर्पित रहा।उन्होंने स्वतंत्र भारत के उद्योग मंत्री के रूप में देश के औद्योगिक विकास का ड्राफ्ट तैयार किया। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस मंत्रिमंडल में रहते हुए कांग्रेस की नीतियों का विरोध किया और मंत्रिमंडल से इस्तीफा किया। डॉ.मुखर्जी ने कांग्रेस और मुस्लिम लीग से मुकाबले के लिए जनसंघ की स्थापना की और देश को एक सशक्त राजनीतिक विकल्प दिया। भारतवासी डॉ.मुखर्जी के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखेंगे। सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने डॉ.मुखर्जी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि डॉ.मुखर्जी के अखंड भारत के स्वप्न को हमें साकार करना है। भारत और पाकिस्तान के विभाजन के दौरान डॉ.मुखर्जी ने कश्मीर को बचाने के लिए अपना बलिदान दे दिया। डॉ.मुखर्जी ने 1943 के भीषण अकाल में लंगर लगाकर भूखों को भोजन उपलब्ध करवाया और लोगों की प्राण रक्षा की। विभाजन कालखंड में उन्होंने पश्चिम बंगाल और मुर्शिदाबाद जिला को भारत में मिलाने में मुख्य भूमिका निभाई।उन्होंने आजाद भारत की उद्योग नीति की शुरुआत की और चितरंजन में रेल इंजिन का कारखाना और बैंगलोर में विमान बनाने का कारखाना स्थापित किया। भारत के औद्योगिक विकास की नींव डॉ.मुखर्जी ने ही रखी थी। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे ने भी डॉ.मुखर्जी के कृतित्व पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से राष्ट्रसेवा का आव्हान किया।
विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि डॉ.मुखर्जी ने प्रथम उद्योगमंत्री के रूप में देश में उद्योगों की आधारशिला रखी। डॉ.मुखर्जी का संघर्ष और बलिदान भारत के युवाओं को सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
सम्मेलन में विधायक राजकुमार मेव,भाजपा जिला महामंत्री हरेसिंह चावड़ा, प्रकाश पाटीदार, खरगोन नपाध्यक्ष छाया जोशी, बड़वाह नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, पूर्व विधायक आत्माराम पटेल, हितेंद्रसिंह सोलंकी, भूपेंद्र आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता चंदर वास्कले, दिनेश साद, राजेंद्र राठौर, दिनेश शर्मा, राजीव पटेल, संतोष पाटील, शैलेंद्र चौहान,जितेंद्र यादव, नारायण पाटीदार, शीला पटेल, संतोष सोलंकी, चंद्रशेखर भालसे, गणेश पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्रसिंह पंवार, मानसिंह राठौर, अंकित गुप्ता, खुमानसिंह जाट, सोहन यादव,अनिता बंसल, जितेंद्र सुराणा, श्याम माहेश्वरी, ज्योति
येवतीकर, नरेंद्र गावशिंदे, दिलीप पटेल, गोविंद बिरला, रजनीश कानूनगो, गंगाभारती शर्मा, दीपक ठाकुर, बेड़ियां मंडल टीम दिलीप मंडलोई, शोभाराम नायक, जितेंद्र सिंह सोलंकी, पवन खोदरिया, मन्नालाल यादव, प्रेमलाल सिनगुने, पप्पू मुजाल्दे, मोहित पंवार, श्याम केवट, पूजा गवशिंदे, नारायण वर्मा, भगवान बिरला, सावन जैन, दिलीप बिरला, भैयालाल जगाती, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







