केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- नगर के वार्ड क्रमांक 8 में सड़क से बिल्कुल सटाकर बिजली का पोल लगाए जाने से स्थानीय रहवासियों में आक्रोश था। वार्डवासियो का कहना हैं कि पोल सड़क के किनारे लगाए जाने से आवागमन में परेशानी और भविष्य में दुर्घटना की आशंका भी बनी रहेगी।
इस संबंध में स्थानीय नागरिकों ने कांग्रेस नेता यशदीप साहू को सूचना दी जो अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एमपीईबी के ठेकेदार से चर्चा कर बिजली पोल का स्थान जनहित मे बदलने का आग्रह किया।
यशदीप साहू ने कहा कि किसी भी विकास कार्य में आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए वही एमपीईबी के ठेकेदार ने मौके पर ही आश्वासन दिया कि जनता की सहूलित अनुसार बिजली के पोल का स्थान बदल दिया जाएगा जिससे नागरिकों की असुविधा व दुर्घटना की आशंका खत्म हो जाएगी!
स्थानीय नागरिकों ने त्वरित कार्रवाई और समस्या के समाधान के लिए कांग्रेस नेता यशदीप साहू का आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े मुद्दों पर इसी प्रकार संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाएगा।
इस दौरान यशदीप साहू के साथ विनोद बनसे अनूप अतुलकर फ़िरोज़ ख़ान भगवानदास सूर्यवंशी पवन अमरवंशी अशोक सूर्यवंशी नितेश तिवारी पवन रायकवार दीपू अम्रवंशी सोहेल ख़ान ऐवं वार्ड वासी सहित महिलाएँ उपस्थित रहे !
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







