भाजपा नगर मंडल की कामकाजी बैठक विधायक कार्यालय पर संपन्न

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा

गंजबासौदा..भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष एवं महान शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किए जा रहे ‘स्मरण पक्ष’ (23 जून से 6 जुलाई) के अंतर्गत रविवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गंजबासौदा की बैठक विधायक कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान (डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म) के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से स्मरण पक्ष के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment