ट्यूबवेल का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश -पुलिस ने 4 शातिर चोरों को सामान समेत दबोचा

SHARE:

बांदा।जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ट्यूबवेल का ताला तोड़कर मोटर स्टार्टर, लोहे के पाइप और केबल तार चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय/स्थानीय गिरोह के 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का भारी सामान भी बरामद हुआ है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम मवई बुजुर्ग निवासी अनिरुद्ध प्रताप न 02 जुलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 जून की रात अज्ञात चोरों ने उनके ट्यूबवेल का ताला तोड़ दिया। चोर वहां से मोटर स्टार्टर, लोहे के पाइप, केबल तार आदि चोरी कर ले गए और सिंचाई वाले पाइप व अन्य सामानों में आग लगा दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
03 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक मवई चौराहे के पास एक कबाड़ की दुकान पर लोहे के पाइप बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी दीपक कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर चारों आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि वे रात के अंधेरे में घूमते हैं और ऐसे ट्यूबवेल या सूने मकान जहां कोई नहीं रहता, वहां चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपियों ने यह भी माना कि केबल तार से तांबा निकालने के लिए उन्होंने केबल को आग के हवाले कर दिया था।
पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मु0अ0सं0 335/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला पंजीकृत किया है। पुलिस अब इनके पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।सफलतापूर्वक इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में शामिल रहे।दीपक कुमार सैनी चौकी प्रभारी, विश्वविद्यालय, हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह,कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल रिषभ सोनी रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई