जिला ब्यूरो मो. ईशाम
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
प्रयागराज वन महोत्सव के अवसर पर जिला गंगा समिति, प्रयागराज एवं सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, तेलियरगंज में पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने गंगा तट के निकट पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी एशा सिंह ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के लिए प्रयागराज रेंज द्वारा पौधे उपलब्ध कराए गए तथा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय, प्रबंधक आनंद श्रीवास्तव, शिक्षक प्रमोद द्विवेदी, सरोज सिंह, लक्ष्मी शंकर त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण शुक्ला, जनार्दन दुबे सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







