स्टेशन पर रुकी,ओवर नाइट ट्रेन सांसद विधायक ने किया शुभारंभ

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात ओवरनाइट सुपरफास्ट ट्रेन स्टॉपेज शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद आलोक शर्मा विशेष अतिथि के रूप में विधायक सुदेश राय सम्मिलित हुए।
मुख्य कार्यक्रम प्लेटफार्म नंबर एक पर संपन्न हुआ प्लेटफार्म नंबर दो पर इंदौर से पहुंची ओवरनाइट सुपरफास्ट ट्रेन के पायलट को सांसद आलोक शर्मा और विधायक सुदेश राय ने गुलदस्ता भेंट कर ट्रेन को ग्रीन लाइट दिखाकर रवाना किया।
रतलाम रेल मंडल के द्वारा स्टेशन परिसर में बनाए गए मंच पर सांसद आलोक शर्मा, विधायक सुदेश राय भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसपाल सिंह अरोरा, सीताराम यादव,जिला प्रभारी विकास विरानी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर जिला महामंत्री पंकज गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन, पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान, मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति का फूल मालाए पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर रतलाम रेल मंडल के अधिकारियों और डेली अपडाउनर्स नागरिकों भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि लंबे समय से नागरिकों की मांग थी कि कोरोनाकाल से बंद ओवरनाइट ट्रेन का स्टॉपेज सीहोर स्टेशन पर किया जाए इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा गया था उन्होंने जनता की मांग को पूरा कर दिया है।
विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव रेलवे स्टेशनों का यहां विकास कर रहे हैं ओवरनाइट इंदौर जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का स्टॉपेज का लाभ शहर के व्यापारियों के साथ डेली अप डाउनर्स और कुबेरेशवर धाम आने वाले देश भर के श्रद्धालुओं को मिलेगा। इंदौर और जबलपुर आना जाना नागरिकों कें लिए सुविधाजनक हो गया है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद नरेंद्र राजपूत, लोकेंद्र वर्मा, कमलेश राठौर, मुकेश मेवाडा, आशीष पचौरी सहित बड़ी संख्या में नागरिक श्रद्धालु यात्री भाजपा कार्यकर्ता डेली अप डाउनर्स रतलाम रेल मंडल के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment