सेफ क्लिक 2.0′ अभियान के तहत IES पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ‘सेफ क्लिक 2.0 अभियान’ के अंतर्गत आज स्थानीय आई.ई.एस. (IES) पब्लिक स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना शामिल हुईं ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकगण को वर्तमान डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के व्यावहारिक तरीके साझा किए । उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया: किसी भी अनजान व्यक्ति या कॉल पर अपने बैंक खाते, सोशल मीडिया या किसी भी डिजिटल सेवा का OTP (One Time Password) साझा न करें । इंटरनेट पर किसी भी अनजान या संदिग्ध वेबसाइट लिंक पर क्लिक न करें। हमेशा आधिकारिक और सुरक्षित वेबसाइट्स (जिनके URL में ‘https’ हो) का ही उपयोग करें।
: यदि कोई साइबर धोखाधड़ी (Online Fraud) का शिकार हो जाता है, तो बिना डरे तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।किसी भी प्रकार के साइबर अपराध (जैसे सोशल मीडिया पर प्रताड़ना, ऑनलाइन फ्रॉड या पहचान की चोरी) का शिकार होने पर भारत सरकार के आधिकारिक NCRP पोर्टल(www.cybercrime.gov.in) पर जाकर अपनी शिकायत सीधे दर्ज करा सकते हैं । इस पोर्टल पर पीड़िता की पहचान गोपनीय रखने की सुविधा भी उपलब्ध है
इस कार्यक्रम के अवसर पर सायबर सुरक्षा और पुलिसिंग के विभिन्न आयामों पर मार्गदर्शन देने के लिए श्रीमती सुनीता रावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर, सुश्री पूजा शर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीहोर भी मंच पर मौजूद रही ।
कार्यक्रम में आई.ई.एस. पब्लिक स्कूल प्रबंधन के प्राचार्य (Principal) एवं समस्त शिक्षकगण तथा छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रही ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment