जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय गौ आश्रय स्थल अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक हुई सम्पन्न

SHARE:

जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/ पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कल देर शाम जनपद स्तरीय गौ आश्रय स्थल अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्मन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहे आवारा/निराश्रित गौवशोंको पकड़वाकर गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाये, सभी गौ आश्रय स्थलों के सी0सी0टी0 कैमरों में एक वर्ष के लिए रिचार्ज करायें। जहाॅ विद्युत कनेक्शन नहीं है उन गौ आश्रय स्थलों में जल्द से जल्द विद्युत कनेक्शन करवाये। वर्षा ऋतु के दृष्टिगत गौ आश्रय स्थलों में अतिरिक्त साफ सफाई की जाये। मच्छर मक्खी से बचाव हेतु गौ आश्रय स्थलों में फागिंग करायी जाये तथा गौ आश्रय स्थलों में मृतक गौवशों का नियमानुसार शव निस्तारण किया जाये। भरण पोषण हेतु भूसा, हरा चारा, चोकर एवं स्वच्छ पानी आदि समय से उपलब्ध कराया जाये। समस्त गौ आश्रय स्थलों में गोबर, गौमूत्र आदि के प्रयोग से स्वावलंबी बनाया जाये, हरे चारा उगाने वाले किसानों से एम0ओ0यू0 कराकर गौ आश्रय स्थलों में हरा चारा की व्यवस्था की जाये, बीमार, छोटे एवं कमजोर गौवंशों को रखने के लिए अलग से व्यवस्था की जाये। जिला पंचायतराज अधिकारी व समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गौ आश्रय पोर्टल पर दैनिक गौवंशों की फीडिंग का कार्य प्रतिदिन किया जाये, इसमें किसी भी प्रकार कोई लापरवाही न की जाये। बैठक में संजय कुमार जिला विकास अधिकारी, डा0 प्रवीण कुमार त्यागी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ खण्ड विकास अधिकारी, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment