यूपीटीईटी 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी माहौल में शुरू, डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से राधेश्याम गुप्ता
बांदा-‌ यूपीटीईटी परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में प्रारम्भ, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) जनपद बांदा में आज 02 जुलाई 2026 को सकुशल संपन्न कराई जा रही है तथा 03 एवं 04 जुलाई, 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराई जाएगी है।
प्रथम पाली प्रातः 09:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित की जा रही है।
परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी द्वारा सभी 08 परीक्षा केन्द्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रत्येक केन्द्र पर प्रशासन एवं पुलिस की सतत निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है।
प्रेक्षक , अजय कुमार सिंह, (रिटायर्ड डीआईजी) नामित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा,पुलिस अधीक्षक बांदा पलास बंसल एवं जिलाधिकारी अमित आसेरी ने संयुक्त रूप से पंडित जे.एन. पीजी कॉलेज तथा नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
जनपद में संचालित परीक्षा केन्द्र
डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, मर्दन नाका, बांदा
आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, बाबूलाल चौराहा, बांदा
पंडित जे.एन. पीजी कॉलेज, बांदा
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बांदा
नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, बांदा
जनता इंटर कॉलेज, स्टेशन रोड, खुरहंड, बांदा
इंटरमीडिएट कॉलेज, तिंदवारी, बांदा
खानकाह इंटर कॉलेज, जिला परिषद चौराहा, बांदा आज 8 परीक्षा केंद्रों में सूचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न हो रही है ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment