दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दिव्यांश प्रताप सिंह
मलवा/फतेहपुर वन महोत्सव-2026 के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ बुधवार को बड़ौरी टोल प्लाजा पर पौधारोपण कर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मुंबई से आए प्रीतम सूर्यवंशी ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की।इस अवसर पर प्रीतम सूर्यवंशी ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में त्रिवेणी संगम हाईवेज के वरिष्ठ अधिकारी अतुल यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण से वातावरण शुद्ध रहेगा, बीमारियों में कमी आएगी, स्वच्छ हवा उपलब्ध होगी तथा बढ़ती गर्मी से भी राहत मिलेगी।त्रिवेणी संगम हाईवेज के वरिष्ठ सीएसआर मैनेजर फिरोज़ खान ने बताया कि वन महोत्सव अभियान 1 जुलाई से 7 जुलाई तक संचालित किया जा रहा है। जिसमें त्रिवेणी संगम हाईवेज पर उन्होंने आमजन से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया पौधा भविष्य में एक विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य योगदान देगा। इस मौके पर संदीप पांडे, फैय्या, आलम, अभिषेक, पुष्पेंद्र सिंह सहित हाइवे के कर्मचारी उपस्थित हो।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







