दैनिक केसरिया हिंदुस्तान प्रयागराज शनि कुमार यादव
शंकरगढ़, प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन शंकरगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सपा शंकरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजकरन सिंह और नगर अध्यक्ष संजय तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की कार्यक्रम में पूर्व सचिव अरविंद मिश्रा उर्फ गुड्डा मिश्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य रेनू गिहार, ब्लाक महासचिव अंशुमान सिंह, बसंत लाल केशरवानी मुलायम सिंह, पंचेश्वर त्रिपाठी, अनीश खान, अजय सिंह, शैलेंद्र यादव, शैलेंद्र सिंह सहित ब्लॉक उपाध्यक्ष अनमोल सिंह,
उपाध्यक्ष जीतू सिंह, प्रदीप सिंह, अरविंद सिंह, शनि कुमार यादव आर्यन यादव, अरविंद सिंह, सुधीर यादव, आदित्य सिंह ,समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लगातार, गरीब, किसान, नौजवान और मजदूरों की आवाज बनकर संघर्ष कर रहे हैं है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 2027 में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी जाहिर की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







