चार राज्यों की अंतरराज्यीय सीमावर्ती बैठक सम्पन्न, सीमा सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर बनी संयुक्त रणनीति

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली |पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र श्री हेमंत चौहान के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज़ के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर (जिला बलरामपुर-रामानुजगंज) में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड एवं उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों की अंतरराज्यीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा सुरक्षा, अंतरराज्यीय अपराधों की रोकथाम, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध मादक पदार्थ, हथियार एवं शराब तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, संयुक्त चेकिंग एवं सूचना के त्वरित आदान-प्रदान को लेकर विस्तृत चर्चा कर संयुक्त रणनीति बनाई गई। साथ ही Safe Click 2.0 अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं बैंकिंग फ्रॉड के प्रति सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त साइबर जागरूकता अभियान चलाने तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी सहमति बनी। बैठक में सिंगरौली से सीएसपी विंध्यनगर श्री उमेश प्रजापति, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अशोक सिंह परिहार एवं चौकी प्रभारी सासन श्री संदीप नामदेव सहित चारों राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment