नीट पेपर लीक के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस बेड़ियाँ ने निकाला कैंडल मार्च

SHARE:

संवादाता दिलीप बिरला

सनावद। नीट परीक्षा में पेपर लीक और भ्रष्टाचार के कारण छात्रों को दोबारा परीक्षा देने की पीड़ा तथा परीक्षा के तनाव से हुई छात्र आत्महत्याओं के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेड़िया ने 30 जून 2026 मंगलवार शाम को कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया केंडल मार्च बेड़ियाँ झण्डा चौक से शुरु हुआ जो मुख्य बाजार, बस स्टैंड, पीपल गोन चोराहे से होते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचा! मार्च मे सेकड़ो कार्य कर्ताओ ने नारे लगाते हुए केंद्रिय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्तीफे की मांग की ब्लॉक कांग्रेस बेड़ियाँ के अध्य्क्ष राकेश बर्मन ने बताया कि सरकार का ध्यान आकर्षित करने एवं मृतक छात्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह मार्च निकाला गया है
जनपद सदस्य राकेश वर्मन ने बताया कि NEET पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है। कांग्रेस संगठन समस्त समाज के साथ मिलकर छात्रों के न्याय के लिए यह कैंडल मार्च निकाल रहा है।
इस दोरान ब्लॉक कांग्रेस बेड़ियाँ अध्य्क्ष राकेश बर्मन, जिला उपाध्यक्ष पंकज जटाले, युवा नेता नकुल पटेल,ब्लॉक सचिव प्रदीप सेन, महेंद्र जैन, रामेश्वर पवार,भूपेंद्र चौहान,भीम सिंह दादा नारायण पवार, तिलोक चंद पटेल, रमेश कुण्डले, सादिक खाँन, गुलाम खांन, फारुख शेख, शांतिलाल, अजय भीभामोरिया, सुरेश खरते, यशवंत सावले, मंगिलाल बागदरे, अशोक कर्मा, बलिराम सोलंकी भगवान भाई सहित सेकड़ो कार्य करता उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment