17 दिन पुरानी चोरी का खुलासा, ₹1.50 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

अम्बाह। मुरैना जिले की अंबाह थाना पुलिस ने 17 दिन पुरानी चोरी का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹1.50 लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बताया गया कि 17 जून को भूमिया रोड निवासी हरभेजी राठौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 12-13 जून की रात अज्ञात चोर उनके घर की दूसरी मंजिल में घुसकर जेवरात चोरी कर ले गए थे। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच करते हुए जसवंत माहौर निवासी गोपालपुरा, पोरसा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मंगलसूत्र, सोने की बालियां, बच्चों के पेंडल, अंगूठियां, पायजेब, तोड़िया और 14 बिछिया सहित कुल ₹1.50 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment