झिरन्या में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने ब्लड बैंक, एंबुलेंस व शव वाहन की दी सौगात

SHARE:

भीकनगांव से बसंत प्रजापत

भीकनगांव। मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने रविवार को खरगोन जिले के झिरन्या में आयोजित सिकल सेल शिविर में ब्लड बैंक का शुभारंभ किया तथा स्वास्थ्य विभाग को दो नई एंबुलेंस और एक शव वाहन प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक सिकल सेल रोग के उन्मूलन के लिए केवल उपचार ही नहीं, बल्कि व्यापक जनजागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है।
राज्यपाल ने कहा कि ने वर्ष 2047 तक सिकल सेल बीमारी के उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसे प्राप्त करने के लिए समय पर जांच, उपचार और लोगों में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने रंजना एवं संजना को सिकल सेल प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा क्षय रोगियों थावली बाई और बिल्लोर को फूड बास्केट भेंट किए।
कार्यक्रम में राज्यपाल ने बताया कि सिकल सेल एक अनुवांशिक बीमारी है, जिसकी जांच गर्भावस्था के दौरान भी संभव है। उन्होंने कहा कि “सिकल सेल मित्र” मरीजों की सहायता में सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं तथा सभी मरीजों के डिजिटल कार्ड तैयार किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एलोपैथी के साथ-साथ आयुर्वेद में भी सिकल सेल रोग के उपचार की बेहतर संभावनाएं उपलब्ध हैं।
राज्यपाल ने टीबी रोग पर भी चर्चा करते हुए कहा कि यदि मरीज छह माह तक नियमित दवा लें तो टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं से आदिवासी क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने स्वास्थ्य, आयुष सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया और अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत बालिका आस्था को पोलियोरोधी दवा भी पिलाई तथा प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया।
इसके बाद राज्यपाल ग्राम मारूगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही कालू पिता रतन के घर बैठकर भोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की भी , कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment