ट्रांसफर आदेश की उल्टी गिनती शुरू, क्या पीएचई सिवनी में शासन के आदेश को मिलेगी चुनौती सात दिन की समय-सीमा पूरी होने पर बढ़ेगा विवाद, कार्यमुक्ति नहीं हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों पर भी गिर सकती है गाज

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो सिवनी मो. 9753992716

सिवनी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पीएचई में उपयंत्री सिविल दिनेश कुमार आमोई के स्थानांतरण आदेश ने विभागीय हलकों में हलचल तेज कर दी है मध्यप्रदेश शासन ने उन्हें चौरई जिला छिंदवाड़ा स्थानांतरित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सात दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त किया जाए आदेश में यह भी उल्लेख है कि निर्धारित अवधि में कार्यमुक्त नहीं किए जाने की स्थिति में उन्हें स्वत कार्यमुक्त माना जाएगा अब पूरे जिले की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पीएचई सिवनी शासन के आदेश का अक्षरशः पालन करता है या नहीं यदि समय-सीमा के बाद भी अधिकारी को कार्यमुक्त नहीं किया जाता तो सवाल केवल एक स्थानांतरण का नहीं रहेगा बल्कि शासन के आदेशों के अनुपालन और विभागीय जवाबदेही का भी होगा
सूत्रों के अनुसार लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थ अधिकारियों को लेकर पहले भी चर्चाएं होती रही हैं ऐसे में इस स्थानांतरण को विभागीय व्यवस्था में पारदर्शिता और प्रशासनिक अनुशासन की कसौटी माना जा रहा है
शासन के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरण के बाद अधिकारी को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना होगा तथा वेतन-भत्तों का आहरण भी वहीं से किया जाएगा यदि किसी स्तर पर आदेश के पालन में अनावश्यक शिथिलता बरती जाती है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय हो सकती है अब देखना यह होगा कि पी एच ई सिवनी शासन के निर्देशों का समयबद्ध पालन कर प्रशासनिक अनुशासन का उदाहरण प्रस्तुत करता है या फिर देरी की स्थिति में विभाग नए विवादों में घिरता है आने वाले कुछ दिन इस पूरे मामले में निर्णायक माने जा रहे हैं

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment