बिना अभिवहन पास गिट्टी-डस्ट का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली, 30 जून 2026। कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा मंगलवार, 30 जून 2026 को प्रभावी कार्रवाई करते हुए बिना वैध अभिवहन पास (ट्रांजिट पास) के गिट्टी-डस्ट का परिवहन कर रहे बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया।

जांच के दौरान वाहन चालक वैध अभिवहन पास प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके चलते खनिज नियमों के उल्लंघन पर वाहन को जब्त कर पुलिस थाना कोतवाली वैढ़न में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग ने बताया कि जब्त वाहन के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज नियमों के तहत नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज परिवहन एवं उत्खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment