मोपर में खुलेआम शराब बिक्री से गांव का माहौल हो रहा खराब

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। अवैध शराब की विक्रय पर रोक लगाने और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही का ढिंढोरा पीटने वाली पुलिस और आबकारी अमले की निष्क्रियता एवं उदासीनता के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम जोरो से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। अवैध शराब की बिक्री पर ग्रामीणों की शिकायत और पुलिस और आबकारी अमले को जानकारी के बावजूद कार्यवाही नहीं किए जाने के चलते ही यह गोरख धंधा कुकुरमुत्ता की तरह फैल रहा है। इसी तरह का मामला प्रकाश में आया है सुहेला थाना क्षेत्र के ग्राम मोपर में। जहां अवैध शराब बिक्री में लिप्त आसामाजिक तत्वों के लोगों के द्वारा गांव के टावर तालाब पिपराही रोड आमाकोनी रोड सहित अन्य जगहों पर शराब बिक्री कर गांव की माहौल को अशांति करने में तुले हुए हैं। ऐसा नहीं है कि गांव में बिक रही खुलेआम शराब बिक्री की जानकारी संबंधित दोनों विभाग को नहीं है। जानकारी के बावजूद कार्यवाही नहीं होने के कारण ही अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के हौसले चरम सीमा पर है। वही ग्रामीणों की आक्रोश को देखते हुए कभी कभार महज खाना पूर्ति के लिए छोटी मोटी कार्यवाही कर इतिश्री कर लेते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कभी भी किसी भी समय हो आसानी से शराब मिल जा रहा है। गांव में आसानी से मिल रहे शराब के चलते ही खासकर युवा इसके चपेट में आकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। अवैध शराब के कारण गांव में घरेलू कलह सामाजिक विघटन और अपराध की प्रवृत्तियों में तेजी से वृद्धि हो रही है। एक बुजुर्ग ग्रामीण ने व्यथित होकर कहा हमारे बच्चे बिगड़ रहे हैं घर उजड़ रहे हैं और पुलिस अनजान बैठे हुए हैं। अवैध शराब माफिया इतने बेखौफ होकर काम कर रहे हैं कि आबकारी और पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह है कि शासन प्रशासन इस गंभीर मसले पर कितनी गंभीरता से कार्य करता है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही गांव में बिक रही शराब को बंद कराने की मांग की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment