जुगयाई में 65 लाख के विकास कार्यों का विधायक श्री जैन ने किया लोकार्पण, सेवानिवृत्त शिक्षक का किया सम्मान

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान अमित जोशी निवाड़ी

निवाड़ी। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक श्री अनिल जैन ने ग्राम जुगयाई में लगभग 65 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद इन कार्यों को ग्रामीणों को समर्पित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि विकास कार्यों के पूरा होने से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
लोकार्पण कार्यक्रम के बाद विधायक शासकीय हाई स्कूल जुगयाई पहुंचे, जहां पदस्थ शिक्षक श्री सुबोध खरे के सेवानिवृत्ति समारोह में सहभागिता की। समारोह में विधायक श्री जैन ने श्री खरे का शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक का योगदान केवल विद्यालय तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अपने सेवाकाल के दौरान श्री खरे ने विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को संवारने का कार्य किया। उनके समर्पण, अनुशासन और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को उपस्थित लोगों ने सराहा। समारोह में भावुक माहौल के बीच सहकर्मियों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती निरंजना जैन, रमेश खंगार, महेंद्र दांगी, रोहन जैन, पवन चतुर्वेदी, आशीष गौतम, मैथली दांगी, कमलेश चौरसिया, पुष्पेंद्र प्रजापति, अंश सेन, मयंक खरे, शिवम यादव, अभिषेक खरे, नवीन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई