राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह- पूर्व वित्त मंत्री एवं वर्तमान दमोह विधायक जयंत मलैया ने आज 28 जून रविवार को ग्राम पंचायत अथाई में ₹15 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा यह भवन क्षेत्रवासियों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा और ग्रामीणों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगा।
लोकार्पण अवसर पर विधायक श्री मलैया ने अथाई के सभी ग्रामवासियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







