रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सरई |नगर परिषद् नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक-14 में इन दिनों विकास कार्यों के नाम पर खुलेआम भ्रष्टाचार और मनमानी का खेल चल रहा है। वार्ड में हो रहे नाली निर्माण कार्य में मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और ठेकेदार अपनी मनमानी पर उतारू है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है,सरिया सीमेंट की कम उपयोग रेता की मात्रा ज्यादा जिसकी वजह से अभी से शिकायतें सामने आने लगी हैं।नाली की सोलिंग और राड की मात्रा पर कई सवाल खडे कर रहें है कम सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है।पूरी तरह से नियमों की अनदेखी बिना तकनीकी जांच और नक्शे के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कई जगहों पर नाली की गहराई और चौड़ाई तय मापदंडों के विपरीत है।स्थानीय लोगो के द्वारा बताया जा रहा है की नाली के कार्य से कई तरह की समस्या गुणवत्ता की मॉनिटरिंग का अभाव है नगर परिषद के जिम्मेदार इंजीनियर और अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने नहीं आ रहे हैं, जिससे ठेकेदार के हौसले बुलंद हैं।जनता की मांग है वार्डवासियों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) से तत्काल प्रभाव से इस निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठेकेदार की इस मनमानी पर रोक नहीं लगाई गई और इसी स्तर का कार्य हुआ तो बरसात में जलभराव की गंभीर समस्या झेल नहीं पायेगी और सरकारी धन का भारी दुरुपयोग होगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







