दैनिक केसरिया हिंदुस्तान अमित कुमार पाल तहसील संवाददाता घुघली महाराजगंज
महराजगंज। जनपद के सिसवा रेलवे स्टेशन पर पिछले लगभग 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफॉर्म पर लगे कई वाटर स्टेप पोस्ट खराब पड़े हैं, जबकि कई स्थानों पर गंदगी और काई जम जाने से दुर्गंध फैल रही है। ऐसे में यात्री इन स्टेप पोस्टों का उपयोग करने से बच रहे हैं और उन्हें स्टेशन परिसर के बाहर लगे चापाकलों का सहारा लेना पड़ रहा है।
सिसवा रेलवे स्टेशन आरक्षित एवं अनारक्षित टिकटों की बुकिंग से रेलवे को अच्छा राजस्व देने वाले प्रमुख स्टेशनों में शामिल है। इसके बावजूद स्टेशन पर मूलभूत सुविधा पेयजल की व्यवस्था चरमराने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म संख्या-1 एवं 2 पर यात्रियों की सुविधा के लिए दर्जनों पानी के स्टेप पोस्ट लगाए गए हैं, लेकिन अधिकांश पर नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। कई टोटियां टूटी हुई हैं, जबकि कुछ स्टेप पोस्टों की सफाई लंबे
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







