नापतौल विभाग ने दर्ज किये अपराधिक प्रकरण कोल्ड ड्रिंक अधिक मूल्य में बेचने का मामला

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866 230

रतलाम , नापतौल मध्यप्रदेश भोपाल ब्रजेश सक्सेना और कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में भारत भूषण निरीक्षक सहायक नियंत्रक नापतौल विभाग को तहसील आलोट के दुकानदारों द्वारा शीतल पेय कोल्ड, ड्रिंकस पैकेज पर निर्माता द्वारा घोषित अधिकतम खुदरा विक्रय मूल्य से अधिक रूपये लेकर विक्रय करने की शिकायत प्राप्त हुई। तत्पश्चात् दल बनाकर आलोट स्थित स्थानीय बाजार की दुकानों पर जांच की गई। जांच के दौरान वैष्णवी सांची मिल्क पार्लर कारगील चौराहा आलोट, जोधपुर स्वीट्स एवं नमकीन कारगील चौराहा आलोट, सांवरिया किराना स्टोर्स कारगील चौराहा आलोट, आशीष बेकरी विक्रमगढ़ रोड़ आलोट, बालाजी स्वीट्स नमकीन कार्नर स्टेशन रोड़ रतलाम, सांईराम इन्टरप्राईजेस एवं ओम सांईराम इंडस्ट्रीजए होटल एवं सीमेंट उत्पाद निर्माता विक्रेता मुंडलाकला फंटा ताल आलोट रोड़ ग्राम मुंडलाकला दुकानों पर निर्माता द्वारा घोषित अधिकतम खुदरा मूल्य से 5 रूपये से 15 रूपये अधिक लेकर पैकेज वस्तु विक्रय करना पाया गया जो विधिक मापविज्ञान; पैकेज वस्तु नियम के उल्लंघन और दण्डनीय होने से अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।
सांईराम इन्टरप्राईजेस एवं ओम सांईराम इंडस्ट्रीज होटल एवं सीमेंट उत्पाद निर्माता विक्रेता मुंडलाकला फंटा ताल आलोट रोड़ ग्राम मुंडलाकला पर उपस्थित विक्रेता अपना नाम एवं पता बताये बिना दुकान से भाग गया इसलिए संबंधित दुकान के नाम एवं पते के आधार पर कार्यवाही की गई। जांच दल में भारत भूषण निरीक्षक सहित मोहनलाल खेर, मयंक गोयल और प्रवीण गेहलोत सहयोगी के तौर पर रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment