तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, दो युवक गंभीर

SHARE:

संजय रैकवार / जिला ब्यूरो

दमोह। भोपाल से रीवा जा रहे बाइक सवार दो युवक देहात थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सरखड़ी के पास बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा निवासी आशीष पिता नीतेश पटेल (20 वर्ष) एवं राहुल पिता रामकृपाल पटेल (22 वर्ष) बाइक से भोपाल से रीवा जा रहे थे। देहात थाना क्षेत्र के सरखड़ी के पास बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक का हेलमेट दो टुकड़ों में टूट गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे में दोनों का मोबाइल फोन भी आग लगने से जल गया।
सूचना मिलते ही डायल-112 के आरक्षक मनीष पटेल एवं चालक शारदा ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. चक्रेश चौधरी और डॉ. कौशिक अधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि आशीष की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि राहुल की स्थिति भी गंभीर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment