बिजली विभाग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पचपेड़ी में हजारों की भीड़ ने किया घेराव

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दूस्तान
राम गोपाल भार्गव

बिलासपुर। पचपेड़ी अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मर और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में गुरुवार को पचपेड़ी में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम साहू के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में किसानों, व्यापारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
दोपहर 12 बजे पचपेड़ी बस स्टैंड से विशाल रैली निकाली गई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए बिजली विभाग कार्यालय पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किसानों एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं को उठाया।
विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। खराब ट्रांसफार्मरों को समय पर नहीं बदला जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
पचपेड़ी में हुए इस प्रदर्शन को क्षेत्र के हाल के सबसे बड़े जनआंदोलनों में से एक माना जा रहा है, जहां किसानों और आम जनता ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment