केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
*छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- मेहरा डेहरिया समाज समिति भोपाल के संयोजक ब्रजेश वट प्रदेश अध्यक्ष जागेश्वर सुरजे कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शोभा विसन्द्रे अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनीता बम्हनीय की अनुशंसा पर जुन्नारदेव के समाज के प्रति समर्पित और कर्मठ समाजसेवी भाई संजय डेहरिया को म.प्र मेहरा डेहरिया समाज द्वारा प्रदेश प्रवक्ता के गरिमामय पद पर नियुक्त किया गया है उनकी इस नियुक्ति से सर्व सामाजिक बंधुओं में हर्ष का माहौल है।
अनुभव और निष्ठा का सम्मान :- संजय डेहरिया लंबे समय से समाज की सेवा में अग्रणी रहे हैं वे इससे पूर्व जिला समिति में दो बार जिला उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं अपनी कार्यशैली स्पष्टवादिता और संगठन को मजबूती प्रदान करने की क्षमता के चलते समाज के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर पर यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।
भाई सजंय की इस नियुक्ति पर बधाई प्रेषित करने वालो में लोकेश डेहरिया जिला अध्यक्ष गोपाल डेहरिया अतिरिक्त जिला अध्यक्ष शिव नारायण डेहरिया पूर्व जिला अध्यक्ष ललित डेहरिया जिला उपाध्यक्ष दिनेश डेहरिया सारिका डेहरिया अतिरिक्त अध्यक्ष जिला महिला प्रकोष्ठ रैना हारले जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ दरोगी डेहरिया रामबालक डेहरिया देवचंद डेहरिया सचिन डेहरिया चन्द्रसिंह बिहारे सुरेश डेहरिया विनोद डेहरिया दीपक बछलिया आदि शामिल है!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







