मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने किया 200 कर¨ड़ रुपये से अधिक पेंशन राशि का अंतरण श्योपुर जिले के 21 हजार 534 हितग्राही हुए लाभान्वित

SHARE:

नौशाद अहमद कुरेशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मो. 9977365001

श्योपुर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज मंत्रालय से सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 33.92 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 203.56 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित की गई। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के बीच आपदा संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आग, हीटवेव (लू) एवं आकाशीय बिजली से बचाव के संबंध में ब्रेल लिपि में प्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से श्योपुर जिले के 21 हजार 534 हितग्राहियों को विभिन्न सामाजिक पेंशन योजनाओं में राशि प्राप्त हुई।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में एनआईसी कक्ष श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती शशिकिरण इक्का सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राही मौजूद रहें। इस दौरान सिंगल क्लिक कार्यक्रम की वेबकास्टिंग एनआईसी कक्ष में लाइव की गई।
श्योपुर जिले के 21 हजार 534 हितग्राही हुए लाभान्वित
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा उक्त कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत प्रदेश के 33.92 लाख से अधिक हितग्राहियों को 203.56 करोड रूपये से अधिक की राशि उनके बैंक खातो में ट्रांसफर की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से श्योपुर जिले के 21 हजार 534 हितग्राहियों को पेंशन राशि प्राप्त हुई। श्योपुर जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत कन्या अभिभावक पेंशन योजना में 325, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता अंतर्गत 992, मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना में 03, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना में 12 हजार 749, मानसिक दिव्यांग एवं बहु दिव्यांग आर्थिक सहायता अंतर्गत 451, सामाजिक सुरक्षा दिव्यांग पेंशन अंतर्गत 4 हजार 63, परित्याक्ता पेंशन अंतर्गत 145 एवं सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन अतंर्गत 2 हजार 806 हितग्राहियों को लाभ प्राप्त हुआ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई