दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान ब्यूरों चीप जाती राम
चिलकाना दिशा सामाजिक संगठन सुल्तानपुर चिलकाना के तत्वाधान में महिला हिंसा एवं जेंडर समानता विषय पर दिशा के कैंपस में मीडिया कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला में मीडिया से जुड़े लगभग 35 पत्रकारों एवं स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। मिडिया कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए दिशा के संस्थापक के0 एन तिवारी ने संस्था के इतिहास एवं कार्यक्रमों के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि दिशा संस्था महिला हिंसा एवं जेंडर समानता के मुद्दे पर 42 वर्षों से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था समाज के गरीब, शोषित एवं वंचित, अल्पसंख्यक वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक विकास लिए लगातार प्रयास रत है। संस्था ने महिलाओं की समान मजदूरी, महिला किसानों की सह खातेदारी ,नशा मुक्ति, बाल एवं किशोरी शिक्षा एवं सामाजिक सौहार्द हेतु विभिन्न कार्यक्रम किये है। इस दौरान
कार्यक्रम समन्वयक पी.राम,पूर्व चैयर मैन अकबर कुरैशी,जाह्नवी तिवारी, शाहीन परवीन, सुरेशो,बबीता,आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज से नशीले पदार्थो एव मोबाइल के गलत प्रयोग के मुद्दे पर जागरूकता कार्यक्रम करने की अपील की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







