युवा नेतृत्व का उभरता सितारा विसराम पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी समाजसेवा और जनसेवा के दम पर बनाई अलग पहचान युवा नेता विसराम पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी संगठन में बढ़ा युवा शक्ति का मान

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो सिवनी

सिवनी जिले की सामाजिक और जनसेवा गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा नेता विसराम पटेल को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर क्षेत्रभर में उत्साह का माहौल है अपनी मेहनत संघर्षशील कार्यशैली और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ के कारण विसराम पटेल आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कम समय में समाज सेवा गौसेवा और जनहित के मुद्दों को लेकर जो पहचान बनाई है वह युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि विसराम पटेल ने हमेशा संगठन की विचारधारा को मजबूती देने का कार्य किया है। उनकी सक्रियता नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा तथा युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़ने में सफलता मिलेगी विसराम पटेल ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं का है जिन्होंने हर परिस्थिति में संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया है उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन एवं समाज की सेवा करते रहेंगे क्षेत्र के सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी विसराम पटेल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व युवाओं के लिए नई दिशा और ऊर्जा का स्रोत बनेगा

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment