कांग्रेस की मेहरबानी से प्रदेश की तीनो राज्यसभा सीट भाजपा के खाते में

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान के इंदौर जिला ब्यूरो राजेश मिश्रा “गुड्डू” की खास रिपोर्ट
भाजपा के अभी अच्छे दिन चल रहे है, कांग्रेस अपने कर्मो से बुरे दिन को चला रही है, एक समय मध्यप्रदेश की लगभग सभी राज्यसभा सीटों पर कांग्रेस विराजमान रहती थी पर अभी कांग्रेस के बुरे दौर में अपनी एक आधिकारिक राज्यसभा सीट उसको भी नही बचा पाई, राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की कुछ गलत जानकारी फार्म में भर दी गई, चुनाव आयोग ने उस फार्म को अयोग्य करार दे दिया, कांग्रेस में बड़े बड़े दिग्गज वकीलों की फौज है उसके बाद भी अपने हाथ से राज्यसभा की सीट गवां दी, राज्यसभा चुनाव से पहले भोपाल में चार्टर प्लेन से अपने विधायकों को बेंगलूर ले जाने के लिए प्लेन उड़ने को तैयार था, तभी दुखभरी खबर सुन प्लेन रनवे पर विधायकों को घुमा कर वापस ले आया, भाजपा उम्मीदवार केवट बिना चुनाव के ही कांग्रेस की मेहरबानी से सांसद बन गए, मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के खाते में पूरा श्रेय गया, दिल्ली तक मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के मैनेजमेंट की तारीफ हुई, कांग्रेस अभी भी आजादी के ठीक बाद के रूबाब में जी रही है कांग्रेस में अनुशासन सिर्फ नाम के लिए है, कांग्रेस का हर बड़ा नेता बेल गाड़ी चला रहा है, भाजपा इस बदलते दौर के भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है संघ का अनुशासन भारत को प्रगति के दौर में ले जा रहा है, कांग्रेस में नेता और कार्यकर्ता में एक बड़ी खाई बन गई है जिसका परिणाम कांग्रेस भुगत रही है, देश भर में कांग्रेस आंदोलन कर रही है पर अपनी गलती को नहीं देख रही है, कहा जाता है राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी से फार्म में दी गई गलत जानकारी की मुखबिरी भी कांग्रेस के किसी गणमान्य ने ही की है जिसे भाजपा ने अच्छे से भूना लिया !!

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई