केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230
कलेक्टर मिशा सिंह के मार्गदर्शन में एसडीएम जावरा सुनील जयसवाल के नेतृत्व में जावरा तहसील के ग्राम भीमाखेड़ी स्थित यश डेरी पर पुलिस प्रशासन,राजस्व विभाग एवं खाद्य औषधि प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल ने बताया कि फर्म से गाय के दूध के तीन नमूने, लैक्टोज स्प्रे ड्राइड के दो नमूने तथा कास्टिक सोडा का एक नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जांच हेतु संग्रहित किया गया।
निरीक्षण के दौरान यश डेरी का खाद्य लाइसेंस पाया गया, किंतु लाइसेंस में विनिर्माण इकाई (मैन्युफैक्चरिंग यूनिट) प्रदर्शित नहीं होना पाया गया। मिलावट की शंका के आधार पर कुल छह नमूने जांच के लिए लिए गए। साथ ही लैक्टोज स्प्रे ड्राइड पाउडर के 25-25 किलोग्राम के 97 पैकेट भी संदेह के आधार पर जब्त किए गए।
आवश्यक दस्तावेज एवं नियमानुसार लाइसेंस संबंधी कमियां पाए जाने पर फर्म को आगामी आदेश तक नियमों के तहत सील कर दिया गया। मौके पर यश डेरी भीमाखेड़ी का संचालन प्रोपराइटर यश दयमा द्वारा किया जाना पाया गया।
थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र गडरिया, तहसीलदार श्री सहदेव मोरे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल, प्रीति मंडोरिया एवं कमलेश जमरा द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949






