अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल, जिला रीवा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिदुस्तान

स्थापना दिवस की तैयारी, हनुमान चालीसा केंद्रों पर बनी रणनीति।
रीवा। आशीर्वाद मैरिज गार्डन, रीवा में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद – राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, युवाओं की सहभागिता तथा धर्म-संस्कृति आधारित जनजागरण अभियानों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य विषयों में साप्ताहिक हनुमान चालीसा केंद्रों का शुभारंभ, संगठन सदस्यता महाअभियान एवं संगठन के स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी और योजना निर्माण प्रमुख रहे। साथ ही प्रत्येक नगर, ग्राम एवं वार्ड स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा सेवा, संस्कार और सुरक्षा के भाव को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में पं. संजय त्रिपाठी (विंध्य प्रक्षेत्र अध्यक्ष) का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुकेश शरण (संगठन मंत्री, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, महाकौशल प्रांत), विपिन द्विवेदी (महामंत्री, राष्ट्रीय बजरंग दल, महाकौशल प्रांत), मधु सिंह (अध्यक्ष, महिला अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद रीवा), रूपा गुप्ता (अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद रीवा), लक्ष्मी नारायण शंकर खटीक (अध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल रीवा), सुरेन्द्र सिंह घरवार (अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय कुर्मी दल मऊगंज), महेन्द्र सिंह बघेल (उपाध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद रीवा), रोहित शर्मा (संरक्षक, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद रीवा), प्रदीप मिश्रा (अध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल रायपुर कर्चुलियान ब्लॉक), उमेश कुशवाहा (उपाध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद विन्ध्य प्रक्षेत्र), हरिहर त्रिपाठी (सक्रिय सदस्य, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद), सतेन्द्र पटेल, नमन दुबे (सह मंत्री, राष्ट्रीय बजरंग दल रीवा), रोहित सिंह बघेल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने, सदस्यता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक क्षेत्र में नियमित हनुमान चालीसा केंद्रों के संचालन का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है और युवा वर्ग को राष्ट्रहित, धर्मरक्षा एवं समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।
सभी पदाधिकारियों ने संगठन के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने, अधिक से अधिक युवाओं को सदस्यता अभियान से जोड़ने तथा सामाजिक समरसता, सेवा एवं सांस्कृतिक जागरण के कार्यक्रमों को गति देने का आह्वान किया। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति एवं कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का समापन संगठन के संकल्प, राष्ट्रभक्ति एवं धर्मजागरण के संदेश के साथ हुआ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment