राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पूर्व वित्त मंत्री वर्तमान दमोह विधायक जयंत मलैया ने नगर के विभिन्न प्रतिष्ठित नागरिकों से संवाद कर उनका सम्मान किया।
इस अभियान के तहत विधायक जयंत मलैया नगर के शिक्षाविदों, खिलाड़ियों, चिकित्सकों, सिनेमैटोग्राफरों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों के निवास पर पहुंचे। उन्होंने सभी का पुष्प भेंट कर सम्मान किया एवं समाज के प्रति उनके सेवा भाव,समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
इस दौरान विधायक जयंत मलैया ने रश्मि जेता, डॉ. सौरभ पालीवाल, डॉ.मोनिका पालीवाल, डॉ. राजीव पांडे, धर्मेंद्र पहलवान,कु निशिता दीपक राजपूत,डॉ.जे.पी .पसारी एवं एड॰ पूनम – सुरेश मेहता से विशेष रूप से भेंट की और उनके द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए भारतीय जनता पार्टी की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य कामना की।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष पं. मनीष तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पं. पवन तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन,नगर महामंत्री मनीष, वेद दुबे एवं नगर महामंत्री मनीष सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949






