सिंगरौली में नशा मुक्ति अभियान को लेकर सनातन रक्षा मंच ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली। सनातन रक्षा मंच द्वारा जिले में बढ़ते नशे एवं विभिन्न सामाजिक समस्याओं के विरोध में पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिले में गांजा, कोरेक्स, अफीम तथा अवैध शराब की पैकारी जैसे विभिन्न प्रकार के अवैध नशों का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिससे समाज और युवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि नशे की वजह से चोरी, लूट, सड़क दुर्घटनाएं तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। मंच का कहना है कि अधिकांश अपराधों और दुर्घटनाओं के पीछे नशा एक प्रमुख कारण बनकर उभर रहा है, इसलिए इस पर प्रभावी रोक लगाना आवश्यक है।
सनातन रक्षा मंच ने नशा मुक्ति अभियान के साथ-साथ कथित लव जिहाद, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों, अवैध कबाड़ कारोबार, गौ तस्करी, धर्मांतरण तथा स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित अवैध गतिविधियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग उठाई। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकालकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
मंच के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि सभी मुद्दों पर शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत हो तथा समाज में सुरक्षा और जागरूकता का वातावरण बने। ज्ञापन के माध्यम से संबंधित मामलों पर त्वरित जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment