छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- नगर पालिका क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जनसमस्याओं के साथ सार्वजनिक सुविधाओं की बदहाली एवं सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को लेकर युवा कांग्रेस नेता एवं आईटीसी विधानसभा अध्यक्ष यशदीप साहू ने भाजपा परिषद-नीत नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं उन्होंने अपने दर्जनों साथियों के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती नेहा धुर्वे को विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए नगरवासियों की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग रखी है!
युवा नेता यशदीप साहू ने कहा कि नगर पालिका परिषद का मूल उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है लेकिन वर्तमान की परिषद इन दायित्वों को निभाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है इतना ही नहीं नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कई अव्यवस्थाएं चरम पर हैं और आम नागरिकों महिलाओं व्यापारियों तथा वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है!
विभिन्न मांगो मे जैसे मुख्य सब्जी मंडी मार्केट में लाखों रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय आज बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है!महिलाओं को नहीं मिल रही सम्मानजनक सुविधा :- नगर के बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के लिए पर्याप्त और सुचारू प्रसाधन व्यवस्था नहीं है। खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं को आवश्यक सुविधा हेतु इधर-उधर भटकना पड़ता है, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। पुलिस थाना परिसर के समीप सार्वजनिक शौचालय की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया वहां नियमित जलापूर्ति नहीं होने से नागरिकों को भारी परेशानी होती है शौचालय में पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं होने के कारण असहनीय दुर्गंध बनी रहती है!
विधायक सुनील उइके और कमलनाथ की सौगात से मिला फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट की चरमराती व्यवस्था को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई!
आगे श्री साहू ने नगर के प्रमुख चौक चौराहों बाजारों प्रवेश और निकासी मार्गों सार्वजनिक स्थलों एवं फ्लाईओवर पर पर्याप्त निगरानी व्यवस्था नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं जहाँ सी सी टी वी कैमरे लगाने की मांग रखी! उन्होंने कहा जनता की समस्याओ की आवाज आगेभी मजबूती से उठायी जाएगी और समय का समय सीमा के भीतर निराकरण ना होने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के मार्गदर्शन मे बड़ा आंदोलन की चेतावनी भी दी!
इस दौरान यशदीप साहू योगेश नागेश रोहित मरकाम आर्यन विश्वकर्मा नितेश तिवारी उमेश यदुवंशी महेंद्र डेहरिया अमित यादव सौरभ बानवंशी रितेश धुर्वे योगेश उइके सार्थक अमरवंशी मयंक साहू पवन रैकवार मिथलेश साहू आकाश सासंकर रोहित अमित कुणाल शिवम सहित भारी संख्या में युवा गण उपस्थित रहे!*
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949






