दैनिक केसरिया हिंदुस्तान अमित जोशी निवाड़ी
निवाड़ी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर बुधवार को निवाड़ी जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय उपवास सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दबाव में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया गया है।
उपवास सत्याग्रह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश यादव पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमित राय, विधानसभा प्रभारी जयकिशन मांझी, रमेश निराला, उत्तम यादव, बलवीर कमरिया, रणवीर सिंह राजावत, अनूप बड़ोनिया, विमलेश राय, धीरेंद्र खरे, दीपक बरार, राकेश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949






