रतलाम संध्याकालीन शिविरों आयोजित प्राप्त 11 शिकायतें , 08 का हुआ त्वरित निराकरण

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230

कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार 26 मई से जिले की 08 नगर पालिका/परिषदों में लगातार वार्ड वार संध्याकालीन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
सभी निकायों में जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुए।
शिविरों में जल से संबंधित समस्याओं की कुल 02 शिकायतें प्राप्त हुई दोनों ही शिकायतों का समाधान मौके पर कर दिया गया। सफाई से संबंधित 08 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 05 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। 01 शिकायत स्ट्रीट लाइट से संबंधित थी जिसे तत्काल निराकृत कर दिया गया।
उक्त जानकारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण अरुण कुमार पाठक द्वारा दी गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment