जिला पंचायत सीईओ श्री फुलपगारे ने स्मार्ट गांव पड़रिया थोबन का किया भ्रमण होमस्टे सहित गांव की गतिविधियों और व्यवस्थाओं को सराहा तमूरा वाघ यंत्र का लिया आनंद

SHARE:

राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

दमोह – जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे गत् दिवस विकासखंड जबेरा के अंतर्गत आने वाले स्मार्ट गांव पड़रिया थोबन पहुंचे। जहां उन्होंने गांव में स्थित होमस्टे का अवलोकन किया और गांव का भ्रमण कर गांव की गतिविधियों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने गांव के युवा विनोद बाजपेई, अजय बाजपेई सहित ग्राम वासियों से चर्चा कर गांव को इस स्तर तक कैसे लेकर आएं इसकी जानकारी प्राप्त कर उनके प्रयासों को जमकर सराहा। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री फुलपगारे ने गांव की संस्कृति को जीवंत रखने वाले तमूरा वाद्य यंत्र का भी आनंद लिया और ग्राम वासियों के गांव में किए गए नवाचार की सराहना की। इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी प्रभु शंकर पांडेय, आजीविका मिशन जबेरा ब्लॉक प्रबंधक धर्मेंद्र मिश्रा, सहायक ब्लॉक प्रबंधक दीपक सोनी, समन्वयक प्रधानमंत्री आवास विकास मिश्रा, ग्राम निवासी संतोष बाजपेई, अंशुल बाजपेई सहित सभी ग्रामवासी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment