रौशन आनंद सर के समर्थन में मधेपुरा में उमड़ा जनसैलाब न्याय की मांग को लेकर विशाल कैंडल मार्च

SHARE:

चीफ ब्यूरो आनंद कुमार (9798151152)

ज्ञान बिंदु कोचिंग पटना के संचालक आदरणीय “रौशन आनंद सर” की रिहाई को लेकर मधेपुरा में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च “टी पी कॉलेज” से सुभाष चौक होते हुए करपुरी चौक तक विशाल मार्च हुआ।
यह विशाल कैंडल मार्च युवा नेता रितु रंजन एवं निरंजन यादव के नेतृत्व में निकाला गया।
इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया।
युवाओं ने रौशन आनंद सर की शीघ्र रिहाई की मांग करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखी।
वहाँ उपस्थित लोगों का कहना था कि किसी भी मामले में निष्पक्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया का पालन होना चाहिए तथा सत्य सामने आने तक किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।
इस अवसर पर युवा नेता रितु रंजन ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को लोकतंत्रिक तरीके से न्याय के पक्ष में आवाज उठाना नागरिकों का मौलिक अधिकार हैं, और इसी उदेश्य से यह कैंडल मार्च आयोजित किया गया।
साथ ही प्रदेश के छात्र नवजवान युवा साथियों से विनम्र आग्रह भी करते हैं कि खान सर व रौशन सर के विवाद को जातीय रंग ना दे आपसी भाईचारा क़ायम रखें।
मौके पर युवा नेता निरंजन यादव ने कहा कि युवाओं और छात्रों के बीच रोशन आनंद सर की एक विशेष पहचान है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।
वहीं ब्रदर फिटनेश क्लब के संचालक अमित यादव का कहना हुआ कि रौशन सर को एक गहरी साजिश के तहत् जेल भेजा गया।
मयंक कुमार ने कहा कि अगर रौशन सर का जल्द से जल्द रिहाई नहीं हुई तो हमलोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
कैंडल मार्च के दौरान सभी प्रतिभागियों ने शांति, न्याय और सत्य की जीत की कामना की तथा संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
मौके पर छात्र सोनू निगम, अंकेश कुमार, मो मंसूर, कविता कुमारी, प्रेमलता कुमारी, मो जावेद अख्तर, परवेज आलम, छोटू कुमार, आशुतोष कुमार, ललित यादव, मिठु, गौरव, सौरव, पार्थ, अंकित, राजा रॉय, अमर, विवेक, ललटू, रोहित, सुमित, मंजेश सहित शैकड़ो छात्र मौजूद थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment