दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी/झगराखांड
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागृति महिला समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय, झगराखंड में आयोजित जन-जागरूकता रैली से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हसदेव क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज बिश्नोई द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। समिति की अध्यक्षा डॉ.सरोज बाला बिश्नोई के नेतृत्व में समिति की सदस्याओं ने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ रैली में सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक बनने की प्रेरणा दी गई।
रैली के उपरांत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समिति की सदस्याओं एवं विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान अधिकाधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।इसके पश्चात समिति की सदस्याएँ जी.एम. ऑफिस, हसदेव पहुँचीं, जहाँ आर.के. वी.वी. स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर प्रस्तुत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का अवलोकन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जागृति महिला समिति ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को इस दिशा में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती सरोज बाला बिश्नोई, श्रीमती रंजीता कुमार, श्रीमती पूनम रानी, श्रीमती रूपा दत्ता, श्रीमती सुष्मिता मिश्रा, श्रीमती तृप्ति पाण्डेय, श्रीमती माला तिवारी, श्रीमती स्मिता प्रधान, श्रीमती रिचा, श्रीमती स्नेह नामदेव, श्रीमती सुमन झाकर की सहभागिता सराहनीय रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







