खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 9 वाहन जब्त विशेष अभियान में 5 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान जारी

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ

बिलासपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश तथा उप संचालक, खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर 5 हाइवा एवं 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 9 वाहनों को जब्त किया है।खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जून से 8 जून 2026 तक जिले के सरकंडा, सीपत, करगी, कोटा, पोड़ी, कोनी एवं मंगला क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से रेत एवं चूनापत्थर का उत्खनन तथा परिवहन करते पाए गए वाहनों पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान करगी क्षेत्र में रेत परिवहन करते एक हाइवा, कोनी क्षेत्र में चूनापत्थर परिवहन करते एक हाइवा तथा सरकंडा क्षेत्र में चूनापत्थर परिवहन करते दो हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। वहीं सीपत क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते एक हाइवा पर कार्रवाई की गई।इसी प्रकार मंगला क्षेत्र के शिवघाट बैराज से अवैध रूप से रेत उत्खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा पोड़ी क्षेत्र में रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। सभी जब्त वाहनों को संबंधित थाना क्षेत्रों कोनी, कोटा, सरकंडा एवं सीपत की अभिरक्षा में रखा गया है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज संपदा के अवैध दोहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा जिले में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के मामलों में आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment