क्षेत्र में चलित ऑटो ई-रिक्शा चालकों की हुई बैठक लिया गया जारी यूनिक नंबर दिए निर्देश का पालन नहीं करने पर होंगी सख्त कार्यवाही

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा
तिल्दा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पे संचालित ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनो के चालकों की बैठक लेकर आवश्यक दस्तावेज / वाहन की भौतिकी परीक्षण की गई। बैठक में उपस्थित आये चालकों को यूनिक नंबर पंजीयन यातायात नियमों का पालन / शराब पीकर वाहन नहीं चलाने व अन्य आवश्यक समझाइश दी गई।
थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने चालकों को बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पंजीयन अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में संचालित ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनों का सही रिकॉर्ड तैयार करना है। इससे वाहन मालिकों एवं चालकों की जानकारी पुलिस के पास उपलब्ध रहेगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि कई बार यात्रियों का सामान वाहन में छूट जाता है या किसी आपराधिक घटना में वाहन का उपयोग होने की स्थिति बनती है, ऐसे मामलों में पंजीयन डाटा की मदद से संबंधित वाहन और चालक तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इससे आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ वाहन चालकों को भी लाभ मिलेगा।
बैठक के दौरान सभी चालकों को अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन नंबर एवं वाहन से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी देकर जल्द से जल्द पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही बिना दस्तावेज वाहन न चलाने, निर्धारित नियमों का पालन करने, यात्रियों से अच्छा व्यवहार रखने एवं सड़क सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गई।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाले और बिना पंजीयन वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगामी समय में मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी ! तिल्दा पुलिस ने सभी ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों से पुलिस प्रशासन के इस अभियान में सहयोग करने की अपील की गई
इस दौरान तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के बड़ी संख्या में ऑटो चालक, ई-रिक्शा चालक एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment