लटेरी से मुजीव खान
कुछ दिन पहले लटेरी के मदगान जंगल के पास हुई डकैती घटना मामले को लेकर लटेरी: पुलिस ने खुलासा करते हुए 5 लाख नगदी, 4 मोटरसाइकिलें एवं अन्य मशरूका समेत कुल अनुमानित कीमत ₹8 लाख बरामद
तकनीकी विवेचना और सतत दबिश से मिली सफलता, लटेरी पुलिस ने सुलझाई सनसनीखेज डकैती!पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चला विशेष ऑपरेशन, 5 थाना प्रभारियों की टीम ने दिलाई बड़ी सफलता
एसडीओपी लटेरी एवं एसडीओपी सिरोंज के नेतृत्व में 100 सदस्यीय पुलिस टीम ने जंगलों में चलाया सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन
पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लटेरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ₹5 लाख की डकैती की सनसनीखेज वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर संपूर्ण मशरूका बरामद किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 31.05.2026 को फरियादी लक्ष्मण सिंह बंजारा निवासी ग्राम नयानगर थाना लटेरी द्वारा थाना लटेरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30.05.2026 को बड़ी मदागन के आगे जंगल क्षेत्र, मधुसूदनगढ़-लटेरी मार्ग पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फरियादी एवं उसके साथी मेहरवान सिंह के साथ मारपीट कर ₹5 लाख रुपए नगद, दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, पर्स तथा 25 लीटर डीजल से भरी कैन लूट ली गई। रिपोर्ट पर थाना लटेरी में अपराध क्रमांक 154/2026 धारा 310(2)BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की प्रभावी कार्रवाई:
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार प्रयास किए गए। विवेचना के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण साक्ष्यों एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
संयुक्त पुलिस कार्रवाई:
एसडीओपी लटेरी अमरेश बोहरे एवं एसडीओपी सिरोंज सोनू डाबर के नेतृत्व में लगभग 100 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त टीम गठित कर रायपुरा के जंगलों एवं आसपास के दुर्गम क्षेत्रों में सघन कॉम्बिंग एवं दबिश अभियान चलाया गया। इस अभियान में निरीक्षक पंकज गीते (थाना प्रभारी शमशाबाद), निरीक्षक गजेन्द्र सिंह बुन्देला (थाना प्रभारी सिरोंज), निरीक्षक संजय बेदिया (थाना प्रभारी गंजबासौदा शहर), निरीक्षक सुरेश सोलंकी (थाना प्रभारी गुलाबगंज), निरीक्षक राजपाल सिंह जादौन (थाना प्रभारी सिविल लाइन विदिशा), उनि. अनुज प्रताप सिंह (थाना प्रभारी लटेरी), उनि. राजेश मिश्रा (चौकी प्रभारी खामखेड़ा), उनि. के.के. पवार (थाना प्रभारी मुगलसराय), उनि. रणवीर सिंह (थाना कोतवाली) एवं सूबेदार आशीष राय (यातायात प्रभारी विदिशा) सहित विभिन्न थानों एवं शाखाओं के अधिकारियों – कर्मचारियों ने सहभागिता की। पुलिस टीम द्वारा जंगल क्षेत्र में लगातार घेराबंदी, कॉम्बिंग एवं तलाशी अभियान चलाकर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपियों तक पहुंचने, उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा प्रकरण के सफल खुलासे में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार आरोपीगण:
👉पहलवान पिता पर्वत सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी रायपुरा थाना लटेरी जिला विदिशा।
👉बनवारी पिता प्रेमसिंह उम्र 35 वर्ष, निवासी रायपुरा थाना लटेरी जिला विदिशा।
👉नीलेश पिता गंगाराम उम्र 19 वर्ष, निवासी रायपुरा थाना लटेरी जिला विदिशा।
👉समंदर पिता बापूलाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी रायपुरा थाना लटेरी जिला विदिशा।
👉हेमराज पिता विजय सिंह , उम्र 22 वर्ष, निवासी रायपुरा थाना लटेरी जिला विदिशा।
बरामद मशरूका:
👉₹5,00,000/- नगद राशि
👉04 मोटरसाइकिल (02 लूटी गई एवं 02 घटना में प्रयुक्त)
👉01 जला हुआ मोबाइल फोन
👉01 पर्स
👉01 खाली डीजल कैन
👉ट्रैक्टर की नोजल (पाइप)
कुल अनुमानित मशरूका कीमत ₹8 लाख बरामद।
लटेरी पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से न केवल गंभीर अपराध का खुलासा हुआ है बल्कि संपूर्ण मशरूका बरामद कर फरियादी को राहत भी प्रदान की गई है। इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का वातावरण तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों की विस्तृत जांच जारी:
“पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।आरोपियों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है तथा उनके द्वारा पूर्व में घटित अपराधों एवं अन्य संभावित वारदातों में संलिप्तता के संबंध में भी विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की गहन विवेचना जारी है।” पुलिस प्रशासन की इस सरहानीय कार्य की हर तरफ चर्चाएं हो रही है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







