धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
गंजबासौदा थाना देहात में फरियादी भारत सिंह अहिरवार निवासी ग्राम गंज द्वारा अपने पुत्र कन्हैया उर्फ मनीष अहिरवार (20 वर्ष) के गुम होने की सूचना दी गई थी। सूचना पर थाना देहात बासौदा में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उदयपुर की पहाड़ी पर झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, जहां शव की पहचान कन्हैया उर्फ मनीष अहिरवार के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई तथा शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल बासौदा में कराया गया।
मर्ग जांच के दौरान प्राप्त भौतिक, तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की पुष्टि होने पर आरोपी सूरज प्रजापति के विरुद्ध थाना गंजबासौदा शहर में अपराध क्रमांक 426/2026 धारा 103(1), 238(ए) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही सूरज प्रजापति पिता राजू प्रजापति उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 06, गायत्री नगर, बरेठ रोड, से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर, मृतक का मोबाइल फोन तथा मृतक के ई-रिक्शा की बैटरी एवं चार्जर बरामद किए गए। इसके उपरांत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। और जेल भेजा गया
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







