पत्नी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज व्यक्ति हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, पुलिस से 8 माह से लगा रहा था गुहार

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो चीफ सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली। खुटार चौकी क्षेत्र अंतर्गत हरईया डिग्घी गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति पिछले लगभग 8 माह से अपनी पत्नी से जुड़े विवाद को लेकर लगातार पुलिस के पास शिकायत कर रहा था, लेकिन आरोप है कि अब तक उसकी समस्या का निराकरण नहीं हो पाया।
जानकारी के अनुसार लंबे समय से कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर पीड़ित ने विरोध स्वरूप हाईटेंशन टावर पर चढ़कर अपना विरोध दर्ज कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और व्यक्ति को समझाइश देने का प्रयास किया गया। वही पीड़ित के द्वारा आम आदमी पार्टी ग्रामीण अध्यक्ष रतिभान साकेत को टावर में चढ़ने की सूचना दी जहाँ स्थल पर रतिभान साकेत पहुँचे पीड़ित को कार्यवाई का आश्वासन दिया इसके वाद पीड़ित टावर से उतरा स्थानीय लोगों के अनुसार काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। प्रशासन द्वारा व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए गए। हालांकि पुलिस की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई