केसरिया हिंदुस्तान
ब्यूरो चीफ दिव्यांश प्रताप सिंह
फतेहपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के मार्गदर्शन में त्रिवेणी संगम हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के उच्च अधिकारियों की उपस्थित में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन बड़ौरी टोल पर किया गया। इस अवसर पर हाईवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा उनके नियमित रखरखाव का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम ही नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के आधार भी हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को लेकर हाईवे क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। साथ पौधे रोपण का कार्य चलते रहेगा साथ हाइवे अधिकारियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण की शपथ भी ली। इस मौके पर पर अविनाश द्विवेदी,अतुल यादव, जीवन नेगी, पुष्पेंद्र सिंह, संदीप पांडे, अजीत सिंह फैयाज आलम अतुल शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन सीएसआर प्रबंधक फिरोज़ खान ने किया. इस अवसर पर सभी ने मिलकर हरित, स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







