विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडी कॉलेज में हुआ पौधारोपण

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान
बैतूल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 5 जून को एसडी कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त प्राचार्य एमएलबी गर्ल्स स्कूल श्री जी.बी. पाटणकर एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.सी. चंद्रायन ने परिसर में पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया तथा पर्यावरण की रक्षा, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने “एक पेड़ लगाएं, जल बचाएं, प्रदूषण घटाएं और धरती को हरा-भरा बनाएं” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई