सहुआर में जियावन पुलिस की जन चौपाल, साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/ ब्यूरो सिंगरौली अनुरोध शुक्ला

सिंगरौली/ जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सहुआर में पुलिस द्वारा “जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में थाना प्रभारी उप निरीक्षक एसएन द्विवेदी सहित पुलिस स्टाफ की मौजूदगी रही।
जन चौपाल के दौरान थाना प्रभारी एसएन द्विवेदी ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के खतरे और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनों की भी जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सहायता सेवाओं के बारे में अवगत कराते हुए भरोसा दिलाया कि पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।
इस दौरान युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि नशा न केवल युवाओं के भविष्य को बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज में अपराध एवं तनाव को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर ध्यान देने की अपील की। वहीं अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया गया।
जन चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके निराकरण का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करना है, ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ सके।
कार्यक्रम में सहुआर सरपंच वरुण द्विवेदी, एसआई बी.एल. वर्मा, एसआई मोहन प्रजापति, प्रधान आरक्षक रामसुंदर विश्वकर्मा, रमेश चंदन सहित अन्य पुलिस कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई