धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
मात्र शक्ति द्वारा भगवान शिव को जल अर्पित कर किया मंदिर प्रांगण में भजनों का आयोजन
सोमवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की योजना अनुसार नवांकुर संस्था प्याराखेड़ी जय मां जन सेवा समिति सेक्टर इमलानी द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति इमलानी के सहयोग से ग्राम इमलानी में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत अत्यंत श्रद्धा उत्साह एवं जन भागीदारी के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया
नवांकुर सेक्टर इमलानी के इन ग्रामों में हुआ आयोजन नवांकुर सेक्टर इमलानी अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति तरवरिया, चौड़ा खेड़ी, लिधौरा ,देवीटौरी,इमलानी में हुआ गंगा दशहरा के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गतिविधियों का आयोजन कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ जल स्रोत पूजन उपस्थित जन समुदाय द्वारा हनुमान मंदिर के पास स्थित प्राचीन कुंआ पर पूजन एवं कुंआ के पास स्थित हनुमान मंदिर पर श्रमदान गंगा कलश यात्रा ग्राम इमलानी के भैरों बाबा मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा का समापन हनुमान मंदिर पर किया गया भगवान शिव का सामूहिक अभिषेक
उपस्थित मात्र शक्ति एवं जन समूह द्वारा भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर सामुहिक अभिषेक किया गया मंदिर परिसर में जल संरक्षण को लेकर भजन एवं जल चौपाल कार्यक्रम हनुमान मंदिर में किये गए।इस पावन आयोजन में जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश जन-जन तक पहुँचाते हुए ग्रामीणों ने जल के महत्व को समझा और संरक्षण का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से जन प्रतिनिधि, समाजसेवी,सहित,,नवांकुर संस्था प्रभारी देवेन्द्र विश्वकर्मा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष बाबू सिंह राजपूत सचिव नवल सिंह राठौर , आंगनबाड़ी आशा कार्यकर्ता,प्रबुद्धजन, एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।जल ही जीवन है – जल संरक्षण हमारा कर्तव्य है।
आइए, हम सभी मिलकर जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







