मारपीट मे आठ के खिलाफ सिंदुरिया पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज। सार्वजनिक चकरोड तोड़ने ने को लेकर हुआ था विवाद

SHARE:

दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान।

सिंदुरिया/ महराजगंज । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पतरेंगवा टोला शितलापुर निवासिनी उर्मिला ने तहरीर देकर बताया कि हमारे घर के बगल में सरकारी चकरोड है। हमारे ही गांव के रहने वाले गोवीन्द, प्रियंका,नाथु व रूना उस चकरोड को कुदाल से काट रहे थे। जब देखी कि चार बजे भोर में काट रहे है। तो हम उन लोगो से कहने लगी कि आप लोग क्यो चकरोड काट रहे है। इसी बात को लेकर भद्दी भद्दी गाली गुप्ता देते हुए लात मुक्का से बुरी तरह से मारे पीटे तथा जाते समय जान से मारने कि धमकी देते हुए वहा से भाग गये। वही प्रियंका देवी निवासिनी पतरेगवाँ टोला शितलापुर ने बताया की बीते 22 मई की सुबह छह बजे हमारे खेत में जिसका आराजी न0 744 है उसी खेत में चकरोट भरने के लिए मिट्टी गिरा रही थी। जब हम रोकने गयी तो गब्बर,पप्पू ,उर्मिला व संदीप निवासी पतरेगवाँ टोला शितलापुर में आराजी संख्या 744 में छह बजे के समय में उपरोक्त लोगो ने प्रियंका देवी, खुशी,अमित व गोविन्द को लाठी डन्डे से मार कर लहुलुहान कर दिये जिससे प्रियंका देवी के सिर में गम्भीर चोट लगी है। घटना स्थल से जाते समय गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी भी दिये हैं।
थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला ने बताया की दोनों पक्षो के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत